अंबेडकरनगर न्यूज़: आरम्भ फाॅउण्डेशन ने मंडल भर के दर्जनों लोगों को किया सम्मानित।

Jun 24, 2024 - 16:20
74 Views
अंबेडकरनगर न्यूज़: आरम्भ फाॅउण्डेशन ने मंडल भर के दर्जनों लोगों को किया सम्मानित।
सामाजिक कार्यकर्ता राजन सुमन को सम्मानित करते संस्था के लोग।

अंबेडकरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर आरम्भ फाउंडेशन की ओर से आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहे संस्थाओ एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। 

यह सम्मान समारोह सुंदरलाल राम कॉलेज ऑफ नर्सिंग राहुल नगर कॉलोनी में सम्पन्न हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में अरुण प्रताप सिंह अध्यक्ष मां गायत्री जन सेवा संस्थान लखनऊ एवं गुंजन वर्मा अध्यक्ष नीशू वेलफेयर फाउंडेशन लखनऊ व विशिष्ट अतिथि के रूप डॉ. ज्योति वर्मा निदेशक रामा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम रिंकल सिंह रघुवंशी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र राज्यपाल द्वारा सम्मानित संस्था अध्यक्ष संध्या सिंह ने संस्था के  उद्देश्यों को बताते हुए कहा संस्था ने ऐसे सभी कार्यों को करने का लक्ष्य सुनिश्चित किया है जिनसे समाज का, समाज में रह रहे लोगों का और राष्ट्र का हित निहित हो।

सम्मान समारोह में अयोध्या से आकाश गुप्ता, आरजू, जागृति, सुल्तानपुर से अभिषेक सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, अमेठी से घनश्याम शर्मा, अम्बेडकरनगर से वीशू सलूजा, मानस वर्मा, राजन सुमन, आशुतोष सिंह, मो0 इसहाक अंसारी, सूरज गुप्ता, रवीन्द्र राजभर, प्रतिमा दास, बरकत अली, रेहान बरकाती, बृजेश राजभर, गब्बर गैंग एवं अन्य को सम्मानित किया गया, साथ ही आरम्भ फाॅउण्डेशन की टीम नीलम पाण्डेय, मोनी, एखलाक अहमद, कपिल देव शर्मा ’शाश्वत’, प्रियांशु शर्मा, ओम प्रकाश जायसवाल को भी सम्मानित किया गया।

संस्था अध्यक्ष संध्या सिंह ने कहा कि वर्तमान की स्थिति को देखते हुए हम सभी को पर्यावरण संरक्षण पर विषेष कार्य करने की आवश्यकता है। गुंजन वर्मा ने कहा की  ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की जरूरत है। संचालन डॉ प्रियंका तिवारी ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow