स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर उमड़ा जनसैलाब, तिरंगा यात्रा ने बांधा समा, सड़कों पर दिखी आज़ादी की अनूठी झलक
Hardoi: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को ब्लॉक शाहाबाद क्षेत्र में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत विशाल बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन...
हाइलाइट्स
- तिरंगे के रंग में रंगा शहर,आज़ादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया
- हर घर नहीं, हर दिल में लहराया तिरंगा,निकली भव्य तिरंगा बाइक यात्रा
- अद्भुत उत्साह और जोश के साथ निकली गई विशाल बाइक तिरंगा यात्रा
- सड़कों पर दिखी आज़ादी की अनूठी झलक,चरम पर तिरंगा यात्रा का उत्साह
शाहाबाद/हरदोई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को ब्लॉक शाहाबाद क्षेत्र में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत विशाल बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा ककरघटा डिग्री कॉलेज से आरंभ होकर ब्लॉक शाहाबाद होते हुए आगमपुर तिराहा तक निकाली गई,वहां से बापस आकर तिरंगा यात्रा का समापन ब्लॉक परिसर में हुआ। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानीयों क़ो पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी गई। यात्रा में हजारों की संख्या में बाइक सवारों ने भाग लिया, जिनके हाथों में तिरंगा लहराता हुआ दिखाई दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री इंजीनियर ओम वर्मा रहे, जिन्होंने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, हरदोई केन ग्रोवर्स सोसायटी के चेयरमैन रंजीत सिंह और जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत ने नेतृत्व की भूमिका निभाई। तिरंगा यात्रा में मण्डल के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष अनुज राजपूत,मंडल महामंत्री हरीओम कुशवाहा, सेक्टर संयोजक अरविंद पाण्डेय,उदय प्रताप सिंह,अभय सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष देवराज सिंह अन्य समाजसेवी, पार्टी कार्यकर्ता एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। चारों ओर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के जयघोष गूंजते रहे, जिससे माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। यह तिरंगा यात्रा न केवल युवाओं में देशप्रेम की भावना को प्रबल करने में सफल रही, बल्कि स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
What's Your Reaction?