शाहाबाद तहसील व ब्लॉक परिसर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

Hardoi: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तहसील शाहाबाद व ब्लॉक शाहाबाद परिसर में सुबह 8 बजे झंडारोहण का आयोजन किया गया,तहसील में....

Aug 15, 2025 - 19:16
48 Views
शाहाबाद तहसील व ब्लॉक परिसर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
शाहाबाद तहसील व ब्लॉक परिसर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

शाहाबाद/हरदोई: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तहसील शाहाबाद व ब्लॉक शाहाबाद परिसर में सुबह 8 बजे झंडारोहण का आयोजन किया गया,तहसील में एसडीएम अंकित तिवारी व ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने बीडीओ एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। परियल ग्राम पंचायत में 51 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसने देशभक्ति का अद्वितीय संदेश दिया। इसके उपरांत प्राथमिक विद्यालय परियल में भी झंडारोहण कर राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित शहीद सैनिक सम्मान समारोह रहा, जिसमें क्षेत्र के वीर सपूतों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस क्रम में उधरनपुर मंडल के ग्राम गढ़ेपुर निवासी शहीद रामचंद्र की भाभी निर्मला एवं ग्राम नरहाई के शहीद भगवान पाल की छोटी भाभी शांति देवी को ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र (शाल) भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंडल कार्यसमिति सदस्य नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व प्रधान रुद्र प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान रामरूप कुशवाह, मंडल मंत्री विपिन कन्नौजिया तथा बूथ अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने शहीद परिवार के आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया और उनके बलिदान को स्मरण करते हुए कृतज्ञता प्रकट की।कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस को राष्ट्रभक्ति, एकता और शहीदों के सम्मान का संदेश दिया गया।

Also Read- Independence Day: सीएम योगी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, स्वाधीनता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow