Sambhal: सम्भल में सभासद के घर में लगी भीषण आग, दम घुटने से दंपत्ति और बच्चा बेहोश।

नगर पालिका सम्भल के सभासद गगन वार्ष्णेय के घर में सोमवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद सभासद, उनकी पत्नी और बच्चे का दम घुटने

By INA News Desk
Oct 6, 2025 - 12:29
190 Views
Sambhal: सम्भल में सभासद के घर में लगी भीषण आग, दम घुटने से दंपत्ति और बच्चा बेहोश।
अजय गुप्ता, स्थानीय निवासी

उवैस दानिश, सम्भल 

नगर पालिका सम्भल के सभासद गगन वार्ष्णेय के घर में सोमवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद सभासद, उनकी पत्नी और बच्चे का दम घुटने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर किसी तरह तीनों को बाहर निकाला। सभी को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल सम्भल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार देर रात अचानक गगन वार्ष्णेय के मकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग जब तक कुछ समझ पाते, आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने के बाद भी दमकल विभाग की गाड़ी काफी देर से मौके पर पहुंची। पहुंचने के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग में फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कपड़े, जरूरी दस्तावेज सहित करीब दस लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पड़ोसी समय रहते दरवाजा न तोड़ते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह आग किसी चोरी की वारदात के बाद लगाई गई हो सकती है। बताया जा रहा है कि घर में ताले टूटे हुए मिले हैं, जिससे संभावना है कि अज्ञात चोरों ने चोरी के बाद सबूत मिटाने के लिए आग लगा दी हो। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मोहल्ले के लोग पूरी रात घरों से बाहर निकलकर घटना स्थल के आसपास जुटे रहे। पुलिस ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।

Also Read- Ayodhya : दीपोत्सव 2025 - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में अयोध्या दीपोत्सव 2025 की तैयारियाँ तेज़

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow