Sambhal : ट्यूबवेल के पानी में दौड़ा मौत का करंट, पांच भैंसों की दर्दनाक मौत, दो जिंदगी-मौत से जूझ रहीं

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। पशु चिकित्सक को बुलाकर मृत भैंसों का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं मामले की जानकारी बदायूं जिले

Jun 20, 2026 - 17:02
 0  11
Sambhal : ट्यूबवेल के पानी में दौड़ा मौत का करंट, पांच भैंसों की दर्दनाक मौत, दो जिंदगी-मौत से जूझ रहीं
Sambhal : ट्यूबवेल के पानी में दौड़ा मौत का करंट, पांच भैंसों की दर्दनाक मौत, दो जिंदगी-मौत से जूझ रहीं

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में एक दर्दनाक हादसे ने पशुपालकों को झकझोर कर रख दिया। जंगल में संचालित एक ट्यूबवेल के पानी में उतरे बिजली के करंट ने पांच भैंसों की जान ले ली, जबकि दो अन्य भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी है।

जानकारी के अनुसार बदायूं जनपद की सहसवान तहसील का एक युवक गांव जमालपुर के जंगल में भैंसें चरा रहा था। भीषण गर्मी के चलते भैंसें पास में चल रहे ट्यूबवेल पर पानी पीने पहुंच गईं। इसी दौरान ट्यूबवेल के पानी में बिजली का करंट उतर आया।

जैसे ही भैंसें पानी के संपर्क में आईं, उन्हें जोरदार झटका लगा और मौके पर ही पांच भैंसों की मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से दो अन्य भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका उपचार कराया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। पशु चिकित्सक को बुलाकर मृत भैंसों का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं मामले की जानकारी बदायूं जिले की सहसवान तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्यूबवेल और बिजली व्यवस्था की लापरवाही ने बेजुबान पशुओं की जान ले ली। एक ही झटके में पांच भैंसों की मौत से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow