Gonda : रास्ते के विवाद में पत्थर लगने से बच्ची ने गंवाई आंख, शक्ति संवाद में गूंजी महिलाओं की पीड़ा
जनसुनवाई में सबसे हृदयविदारक मामला उमरीबेगमगंज के केवटाही गांव से आया। यहां की रहने वाली बैजन्ती देवी ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने उनके घर पर हमला किया था। इस हमले में पत्थर लगने से उनकी छोटी बेटी दिव्यां
गोण्डा में आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में पीड़ित महिलाओं के दर्द और प्रशासन की सुस्ती पर गंभीर सवाल उठे। अपर आयुक्त मीनू राणा ने शक्ति संवाद के दौरान पांच महिलाओं की शिकायतों को बेहद गंभीरता से सुना और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि महिलाओं से संबंधित मामलों में देरी या लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी शिकायतों पर एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
जनसुनवाई में सबसे हृदयविदारक मामला उमरीबेगमगंज के केवटाही गांव से आया। यहां की रहने वाली बैजन्ती देवी ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर दबंगों ने उनके घर पर हमला किया था। इस हमले में पत्थर लगने से उनकी छोटी बेटी दिव्यांशी की आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली गई। कई बड़े अस्पतालों में इलाज के बाद भी बच्ची की आंख ठीक नहीं हो सकी। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया है। इसके अलावा खरगूपुर की एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वहीं करनैलगंज में दबंगों द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा करने का मामला भी सामने आया। अपर आयुक्त ने इन सभी मामलों में पुलिस और राजस्व टीम को तुरंत मुकदमा दर्ज करने और अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं।
Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
What's Your Reaction?









