Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर खीरी में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज जानलेवा हमले की धाराओं के साथ अ

Apr 20, 2026 - 23:02
33 Views
Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर खीरी में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा
Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर खीरी में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

लखीमपुर खीरी की सदर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कृष्णा गोपाल रस्तोगी को गिरफ्तार किया, जो खीरी थाना क्षेत्र के खनिया टोला मोहल्ले का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज जानलेवा हमले की धाराओं के साथ अब अवैध हथियार रखने की धाराओं में भी इजाफा किया गया है। सदर कोतवाली पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अम्बल सिंह और कांस्टेबल गौरव पाठक शामिल रहे।

Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow