Ambedkarnagar : सगे भाई ने ही रची थी व्यापारी से 17 लाख की लूट की साजिश, मास्टरमाइंड समेत छह गिरफ्तार

बिडहर पुल के पास 11 अप्रैल को कपड़ा व्यापारियों से 17 लाख रुपये लूट लिए गए थे। जांच के दौरान जब कड़ियां जोड़ी गईं, तो पता चला कि पीड़ित का भाई ही इस गिरोह का मुख्य सूत्रधार था, जिसने रुपयों

Apr 20, 2026 - 22:24
74 Views
Ambedkarnagar : सगे भाई ने ही रची थी व्यापारी से 17 लाख की लूट की साजिश, मास्टरमाइंड समेत छह गिरफ्तार
Ambedkarnagar : सगे भाई ने ही रची थी व्यापारी से 17 लाख की लूट की साजिश, मास्टरमाइंड समेत छह गिरफ्तार

अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी से हुई लाखों की लूट का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस पूरी वारदात की योजना किसी और ने नहीं बल्कि पीड़ित के सगे भाई ने ही तैयार की थी। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड भाई सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 5 लाख 45 हजार रुपये की नकदी, वारदात में इस्तेमाल दो वाहन, एक अवैध तमंचा और अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, बिडहर पुल के पास 11 अप्रैल को कपड़ा व्यापारियों से 17 लाख रुपये लूट लिए गए थे। जांच के दौरान जब कड़ियां जोड़ी गईं, तो पता चला कि पीड़ित का भाई ही इस गिरोह का मुख्य सूत्रधार था, जिसने रुपयों के लालच में अपनों के साथ ही विश्वासघात किया। पकड़े गए आरोपियों में अरमान उर्फ छोटू पहलवान, मोहम्मद शाहिद, शिवनन्दन यादव, मनीष वर्मा, आयुष वर्मा और अभिषेक यादव शामिल हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव ने बताया कि यह लूट पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से की गई थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow