Hapur : निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का हल्लाबोल, जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन

अभिभावकों ने जिलाधिकारी द्वारा एक स्कूल पर लगाए गए जुर्माने का स्वागत किया, लेकिन इसे नाकाफी बताया। उनका कहना है कि हर साल फीस में बढ़ोतरी और अन्य खर्चों के नाम पर उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा

By INA News Desk
Apr 20, 2026 - 22:26
35 Views
Hapur : निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का हल्लाबोल, जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन
Hapur : निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का हल्लाबोल, जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन

हापुड़ में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूलने के विरोध में अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा है। उत्तर प्रदेश अभिभावक महासंघ ने स्कूलों की इस कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा और सख्त कार्रवाई की मांग की। महासंघ के जिलाध्यक्ष शरद कुमार गर्ग और महामंत्री योगेंद्र अग्रवाल ने चेतावनी दी है कि यदि स्कूलों द्वारा की जा रही अवैध वसूली पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अभिभावकों का आरोप है कि जिले के कई स्कूल नियमों की अनदेखी कर किताबों, वर्दी और स्टेशनरी के नाम पर भारी रकम वसूल रहे हैं।

अभिभावकों ने जिलाधिकारी द्वारा एक स्कूल पर लगाए गए जुर्माने का स्वागत किया, लेकिन इसे नाकाफी बताया। उनका कहना है कि हर साल फीस में बढ़ोतरी और अन्य खर्चों के नाम पर उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। महासंघ ने मांग की है कि निजी स्कूलों की जांच के लिए एक स्वतंत्र समिति बनाई जाए, जिसमें अभिभावकों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए। इससे पहले प्रशासन ने सभी स्कूलों को सात दिनों के भीतर अपना संशोधित फीस विवरण देने का आदेश दिया था। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कुछ स्कूलों ने जानकारी दे दी है और बाकी को समय दिया गया है। अभिभावकों ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द ही समाधान नहीं निकला, तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow