Barabanki : पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, इकलौती बहन की शादी से पहले घर में छाया मातम

सोमवार की सुबह शिवम का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे शीशम के पेड़ से बेल्ट के सहारे लटका मिला। शव को देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मृतक की मां नीलम देवी ने बताया कि जिस स्थिति में श

Apr 20, 2026 - 22:59
 0  2
Barabanki : पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, इकलौती बहन की शादी से पहले घर में छाया मातम
Barabanki : पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, इकलौती बहन की शादी से पहले घर में छाया मातम

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मदरहरा निवासी शिवम वर्मा के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात शिवम अपने छोटे भाई सत्यम के साथ खेत में सिंचाई कर रहा था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह भाई से घर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। छोटा भाई समझा कि शिवम घर चला गया है और घर वाले समझे कि वह खेत पर ही रुक गया होगा।

सोमवार की सुबह शिवम का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे शीशम के पेड़ से बेल्ट के सहारे लटका मिला। शव को देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मृतक की मां नीलम देवी ने बताया कि जिस स्थिति में शव मिला है, उससे यह खुदकुशी नहीं बल्कि हत्या लग रही है। शिवम के पैर जमीन को छू रहे थे और फंदा भी असामान्य था। शिवम आईटीआई का छात्र था और अगले शनिवार को उसकी इकलौती बड़ी बहन की शादी होनी है। वह रात में जल्दी सोकर सुबह शादी के कार्ड बांटने जाने वाला था। खुशियों वाले घर में अचानक हुई इस घटना से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मौत की असली वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow