Saharanpur : शंकलापुरी मंदिर के पुजारी पर केस दर्ज होने के विरोध में सहारनपुर में प्रदर्शन, पुलिस कप्तान को दी अर्जी

इकट्ठा हुए लोगों ने वहां से पैदल मार्च निकाला और पुलिस लाइन में बने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दफ्तर तक गए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारे भी लगाए और इस पूरे मामले की सही तरीके से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि

May 25, 2026 - 23:11
50 Views
Saharanpur : शंकलापुरी मंदिर के पुजारी पर केस दर्ज होने के विरोध में सहारनपुर में प्रदर्शन, पुलिस कप्तान को दी अर्जी
Saharanpur : शंकलापुरी मंदिर के पुजारी पर केस दर्ज होने के विरोध में सहारनपुर में प्रदर्शन, पुलिस कप्तान को दी अर्जी

सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली इलाके में मौजूद शंकलापुरी मंदिर के पुजारी पर केस दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को कई संगठनों और समाज के लोगों ने मिलकर गुस्सा जाहिर किया। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक बड़ी तादाद में ब्राह्मण समाज के लोग हकीकत नगर के रामलीला मैदान में इकट्ठा हुए। इस विरोध प्रदर्शन में ठाकुर समाज, व्यापारी वर्ग, वकील और दूसरे समाजों के लोगों ने भी शामिल होकर अपना साथ दिया।

इकट्ठा हुए लोगों ने वहां से पैदल मार्च निकाला और पुलिस लाइन में बने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दफ्तर तक गए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारे भी लगाए और इस पूरे मामले की सही तरीके से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि पुजारी पर जो केस दर्ज हुआ है, उसकी सही से दोबारा जांच होनी चाहिए। इस दौरान भीम आर्मी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी हुई।

इसके बाद समाज के मुख्य लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस कप्तान को अपनी मांग का पत्र सौंपकर पूरे मामले की सही जांच कराने और न्याय दिलाने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में राहुल शर्मा, सुनील गुप्ता, अरुण राणा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, गोकर्णनाथ शर्मा, विजय शर्मा के साथ ही ब्राह्मण समाज और दूसरे वर्गों के बहुत से लोग मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : मातृभूमि योजना से संवर रहा ग्रामीण इलाका, उन्नाव के कमालपुर में खुला अत्याधुनिक कला प्रशिक्षण केंद्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow