Lucknow : मातृभूमि योजना से संवर रहा ग्रामीण इलाका, उन्नाव के कमालपुर में खुला अत्याधुनिक कला प्रशिक्षण केंद्र
इस महत्वपूर्ण पहल के पीछे दिव्यांग कलाकार शीला शर्मा की बड़ी भूमिका और कड़ी मेहनत है। दोनों हाथ न होने के बावजूद अपने पैरों की उंगलियों से कैनवास पर खूबसूरत रंग बिखेरने वाली शीला शर्मा की कहानी पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन चुकी है। मुख्यमंत्री की
उत्तर प्रदेश सरकार की 'मातृभूमि योजना' गांवों के विकास और स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो रही है। पंचायती राज विभाग की इस योजना के तहत जनपद उन्नाव की ग्राम पंचायत कमालपुर में एक अत्याधुनिक कला प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई है। इस केंद्र का उद्घाटन पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, यूपी ट्रांसफॉर्मेशन कमिशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह और मोहान के विधायक बृजेश कुमार रावत ने विभागीय अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में किया।
यह केंद्र ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और बच्चों को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर देगा। यहाँ चित्रकला, हस्तशिल्प, सिलाई, वस्त्र डिजाइनिंग, संगीत और नृत्य का उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। गरीब बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक तंगी बाधा न बने, इसके लिए उन्हें मुफ्त कला सामग्री और प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण पहल के पीछे दिव्यांग कलाकार शीला शर्मा की बड़ी भूमिका और कड़ी मेहनत है। दोनों हाथ न होने के बावजूद अपने पैरों की उंगलियों से कैनवास पर खूबसूरत रंग बिखेरने वाली शीला शर्मा की कहानी पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन चुकी है।
मुख्यमंत्री की जन-भागीदारी नीति से प्रभावित होकर इस केंद्र के निर्माण की कुल लागत का साठ प्रतिशत हिस्सा स्वयं शीला शर्मा ने दिया है, जबकि बाकी चालीस प्रतिशत का योगदान राज्य सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा किया गया है। शीला शर्मा अब इस केंद्र के जरिए गांव के बच्चों के हुनर को निखारने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बच्चों में अद्भुत क्षमता होती है और मातृभूमि योजना ने उनके सपने को सच करने का काम किया है।
इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार पंचायतों का कायाकल्प कर रही है। मातृभूमि योजना केवल बुनियादी ढांचे को ठीक करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के सहयोग से गांवों का भविष्य बदलने का एक बड़ा अभियान है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिल रहा है जिससे रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे।
Also Click : Lucknow : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेलनेस डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा उत्तर प्रदेश- मुख्यमंत्री
What's Your Reaction?




