सहारनपुर के मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद शातिर गोकश बिलाल घायल, तमंचा और गोवंश बरामद

सहारनपुर के मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से शातिर गोकश बिलाल घायल होकर गिरफ्तार। मौके से जिंदा गोवंश, तमंचा और उपकरण बरामद।

By INA News Desk
Aug 31, 2026 - 08:29
25 Views
सहारनपुर के मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद शातिर गोकश बिलाल घायल, तमंचा और गोवंश बरामद

सहारनपुर। जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में गोकशी की योजना बना रहे एक शातिर अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से एक .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस, गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, नकदी और एक जिंदा गोवंश बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल शेरपुर पुलिया के पास नियमित चेकिंग अभियान में जुटा था। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि प्याजगढ़ पुलिया के पास आम के बगीचे में एक व्यक्ति गोवंश को बांधकर गोकशी करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके की घेराबंदी शुरू कर दी।

खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने जानलेवा नीयत से पुलिस दल पर गोली चला दी। पुलिसकर्मियों ने अपनी रक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। घायल की पहचान मिर्जापुर पोल निवासी बिलाल पुत्र मंजूर के रूप में हुई है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ गोकशी, आर्म्स एक्ट तथा मादक पदार्थों की तस्करी (एनडीपीएस) से जुड़े करीब एक दर्जन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है और उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow