Hardoi : बाढ़ से निपटने के लिए हरदोई प्रशासन मुस्तैद, जिलाधिकारी ने बैठक कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

बैठक में अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। राजस्व विभाग को संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी करने, राहत सामग्री का पूरा इंतजाम रखने और नावों की समय पर व्यवस्था करने को कहा गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को

Jun 3, 2026 - 22:34
 0  3
Hardoi : बाढ़ से निपटने के लिए हरदोई प्रशासन मुस्तैद, जिलाधिकारी ने बैठक कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Hardoi : बाढ़ से निपटने के लिए हरदोई प्रशासन मुस्तैद, जिलाधिकारी ने बैठक कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

मानसून के आने से पहले संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शाम को स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। लगभग एक घंटे तक चली इस उच्चस्तरीय बैठक में बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपदा प्रबंधन, राहत और बचाव कार्यों की बारीकी से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि राहत और बचाव के कामों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बाढ़ संग्रहालय में तुरंत टीवी लगाने, वहां पूरी साफ-सफाई रखने और नोडल अधिकारी की मौजूदगी अनिवार्य करने के आदेश दिए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने संवेदनशील बाढ़ चौकियों पर महिला पुलिस कर्मियों को तैनात करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। राजस्व विभाग को संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी करने, राहत सामग्री का पूरा इंतजाम रखने और नावों की समय पर व्यवस्था करने को कहा गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को जीवन रक्षक दवाइयां और डॉक्टरों की टीम को तैयार रखने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग को पशुओं के चारे और उनके इलाज की व्यवस्था संभालने को कहा गया है। बिजली विभाग को समय पर चेतावनी जारी करने और पेयजल विभाग को आपातकालीन स्थिति में साफ पानी की तुरंत सप्लाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्राम निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाए। ग्राम प्रधानों के साथ बैठकें करके ग्रामीणों को जागरूक करें और जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित जगहों पर भेजने की तैयारी पहले से पूरी रखें। उन्होंने राजस्व, पुलिस, सिंचाई और ग्राम्य विकास समेत सभी विभागों को आपस में तालमेल बनाकर काम करने की सलाह दी। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी राजस्व दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय सहित सभी उप जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

You May Read This : Lucknow : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी बैठक: 75 जिलों में 1,183 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होगी परीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow