Saharanpur : छुटमलपुर में प्रतिबंधित हरे पेड़ों का अवैध कटान, वन विभाग ने लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

पूछताछ के दौरान आरोपी संतोषजनक जवाब देने के बजाय अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी ने लकड़ियों और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई

Apr 16, 2026 - 23:13
 0  3
Saharanpur : छुटमलपुर में प्रतिबंधित हरे पेड़ों का अवैध कटान, वन विभाग ने लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी
Saharanpur : छुटमलपुर में प्रतिबंधित हरे पेड़ों का अवैध कटान, वन विभाग ने लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

छुटमलपुर क्षेत्र में प्रतिबंधित हरे पेड़ों का अवैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शिवालिक वन प्रभाग की मोहण्ड रेंज के अंतर्गत आने वाले कृषि क्षेत्रों में लकड़ी माफिया सक्रिय हैं। सटीक सूचना मिलने पर मोहण्ड वन क्षेत्राधिकारी लव सिंह ने खुद छापेमारी की और फतेहपुर स्थित एक लकड़ी कारोबारी के ठिकाने पर दबिश दी। इस दौरान वहां आम की टहनियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी संतोषजनक जवाब देने के बजाय अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी ने लकड़ियों और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शेरपुर खानाजादपुर गांव के पास स्थित एक खेत से प्रतिबंधित आम के हरे पेड़ों को काटकर सुबह ही कारोबारी के ठिकाने पर पहुँचाया गया था। वन विभाग अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है ताकि कटान में शामिल अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जा सके।

Also Click : Hathras : मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, होटल और डेयरियों से भरे गए खाद्य नमूनों के सैंपल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow