Santkabirnagar : सागौन के पेड़ों की चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, लकड़ी और गाड़ियां बरामद
मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा खेत से तीन सागौन के पेड़ कटने की सूचना दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पकड़े गए चोरों ने स्वीकार किया कि उन्हों
संत कबीर नगर पुलिस ने मगहर के पास घेराबंदी कर सागौन की लकड़ी चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के मार्गदर्शन में खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की गई सागौन की लकड़ी के 12 बोटे, एक पिकअप बोलेरो और एक जाइलो कार मिली है। इन आरोपियों की पहचान कृष्ण मोहन, घनश्याम प्रजापति और जितेंद्र पासवान के रूप में हुई है, जो देवरिया और गोरखपुर के रहने वाले हैं।
मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा खेत से तीन सागौन के पेड़ कटने की सूचना दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पकड़े गए चोरों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पहले इलाके में घूमकर पेड़ों को चिन्हित किया और रात के अंधेरे में पेड़ों को काटकर लकड़ी गाड़ी में लाद ली। उन्होंने इस लकड़ी को देवरिया की ओर सड़क किनारे छिपा दिया था। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने संत कबीर आश्रम मगहर के पास से इन्हें दबोच लिया।
तलाशी के दौरान इनके पास से लकड़ी काटने का आरा और रस्सा भी मिला है। मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से ही गैंगस्टर एक्ट समेत लगभग 10 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन के लिए 25,000 रुपये का पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार
What's Your Reaction?









