Barabanki : बिजली के तार को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने पति को पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी घायल

मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र यादव के घर के टिनशेड के ऊपर से पड़ोसी मंगू यादव ने बिजली का तार निकाल दिया था। रविवार सुबह जब आरती ने इस तार को वहां से हटाया, तो मंगू यादव ने अपने बेटों अमि

Mar 23, 2026 - 00:15
 0  1
Barabanki : बिजली के तार को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने पति को पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी घायल
Barabanki : बिजली के तार को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने पति को पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी घायल

बाराबंकी के घुंघटेर थाना क्षेत्र के बाबागंज महत्त्वानी गांव में बिजली का तार निकालने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पड़ोसियों के हमले में घायल सुरेंद्र यादव की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी आरती गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र यादव के घर के टिनशेड के ऊपर से पड़ोसी मंगू यादव ने बिजली का तार निकाल दिया था। रविवार सुबह जब आरती ने इस तार को वहां से हटाया, तो मंगू यादव ने अपने बेटों अमित और सुमित तथा पत्नी के साथ मिलकर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए सुरेंद्र को हमलावरों ने इतनी बेरहमी से पीटा कि वे बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक मूल रूप से हरदोई जिले के रहने वाले थे और अपनी पहली पत्नी की ससुराल में घर बनाकर रह रहे थे। पहली पत्नी के निधन के बाद उन्होंने आरती से विवाह किया था, जिनसे उनके दो बच्चे हैं। घटना के बाद पुलिस ने मंगू के परिवार को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक आरोपी अमित फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow