Sambhal: बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव हत्याकांड में पुलिस का तगड़ा एक्शन, नौ आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट। 

सम्भल जनपद के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव दबथरा में हुए बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा और कड़ा

Jan 9, 2026 - 16:06
209 Views
Sambhal: बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव हत्याकांड में पुलिस का तगड़ा एक्शन, नौ आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट। 
बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव हत्याकांड में पुलिस का तगड़ा एक्शन, नौ आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव दबथरा में हुए बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। इस हत्याकांड में नामजद पूर्व सपा ब्लॉक प्रमुख रवि यादव, उसके पिता महेश यादव समेत कुल नौ हत्यारोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आर्थिक लाभ के लालच में इस हत्या की बड़ी साजिश रची गई थी। आरोप है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर जेल में बंद एक अपराधी को हायर किया और खतरनाक कैमिकल से बना जहरीला इंजेक्शन तैयार करवाया। इसी जहरीले इंजेक्शन के जरिए बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या की गई, जिससे यह मामला बेहद सनसनीखेज बन गया। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार इस मामले की गहन जांच कर रही थी।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने सभी नौ आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की। जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद अब इन आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इस मामले को लेकर सम्भल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अपराधियों में कानून का डर बना रहे।

Also Read- Prayagraj : वाल्मीकि ने रामायण गायन से लोक कल्याण का नया विमर्श शुरू किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow