Sambhal: सम्भल पुलिस की बड़ी पहल: सीओ आलोक कुमार भाटी ने 130 लोगों को लौटाए गुमशुदा मोबाइल।

जनपद सम्भल पुलिस ने साइबर सेल की मदद से गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर एक सराहनीय कार्य किया है। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय

Dec 22, 2025 - 15:59
81 Views
Sambhal: सम्भल पुलिस की बड़ी पहल: सीओ आलोक कुमार भाटी ने 130 लोगों को लौटाए गुमशुदा मोबाइल।
आलोक कुमार भाटी, सीओ सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल 

जनपद सम्भल पुलिस ने साइबर सेल की मदद से गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर एक सराहनीय कार्य किया है। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीओ आलोक कुमार भाटी ने 130 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन लौटाए। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

पुलिस के अनुसार, विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी के प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई करते हुए जनपदीय साइबर सेल ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन को ट्रेस कराया। इसके बाद अलग-अलग राज्यों से कुल 130 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। बरामद मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के हैं, जिनमें वीवो, ओप्पो, सैमसंग, आईफोन, रियलमी, रेडमी, मोटो, वनप्लस, पोको, लावा सहित अन्य ब्रांड शामिल हैं। सभी मोबाइलों को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा गया। इस अवसर पर सीओ आलोक कुमार भाटी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन खो जाए या चोरी हो जाए, तो वह तुरंत नजदीकी थाने में सूचना देने के साथ-साथ CEIR पोर्टल पर IMEI नंबर के माध्यम से शिकायत दर्ज कराए। इससे मोबाइल को ब्लॉक करने और बरामदगी में काफी मदद मिलती है। मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने सम्भल पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आगे भी गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी का अभियान जारी रहेगा।

Also Read- Prayagraj : ग्रामीणों की जीविका का जरिया बन रहा है माघ मेला 2026, ग्रामीण महिलाओं को मिले रोजगार के अवसर तो नाविक के चेहरे खिले

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow