Sambhal: ट्यूबवेल से दुकान तक चोरी की वारदातें, कचरा बिनने वाले निकले चोर, चोरी के माल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार। 

सम्भल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद सम्भल की थाना बहजोई पुलिस ने मध्य रात्रि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले

Jan 9, 2026 - 15:56
87 Views
Sambhal: ट्यूबवेल से दुकान तक चोरी की वारदातें, कचरा बिनने वाले निकले चोर, चोरी के माल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार। 
ट्यूबवेल से दुकान तक चोरी की वारदातें, कचरा बिनने वाले निकले चोर, चोरी के माल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद सम्भल की थाना बहजोई पुलिस ने मध्य रात्रि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा ने किया।

एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बहजोई पुलिस टीम ने 08 जनवरी को ग्राम ढकारी क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी का लोहे का सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे दिन में इधर-उधर घूमकर सूने स्थान और दुकानें चिन्हित करते थे। रात के समय मौका पाकर नकब लगाकर दुकानों व निर्माण स्थलों से लोहे का सामान चोरी कर लेते थे और आपस में उसे बांट लेते थे। लगभग तीन माह पूर्व ग्राम चौपा शेखपुर स्थित एक परचून की दुकान से रात्रि में सामान चोरी किया गया था। इसके अलावा 08 जनवरी को ग्राम ढकारी स्थित खेत में बने ट्यूबवेल से पंखे की कोनी और एक पाइप पुल (लगभग 20 किलो) चोरी कर ले जाते समय ग्रामीणों ने दोनों अभियुक्तों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने अभियुक्त अभिषेक, लक्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक सब्बल (लोहे का), एक पंखे की कोनी, एक पाइप पुल (लगभग 20 किलो) बरामद किया है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना बहजोई व थाना गुन्नौर में चोरी से संबंधित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना बहजोई के प्रभारी निरीक्षक संत कुमार, उपनिरीक्षक आकाश कुमार सहित पुलिस स्टाफ एवं ग्रामीणों का सहयोग रहा। एएसपी अनुकृति शर्मा ने कहा कि जनपद में चोरी व अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Also Read- Barabanki : बाराबंकी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अयोध्या यात्रा पर भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow