Bajpur: पुलिस की संयुक्त टीम ने ढाबे से अफीम 01 किग्रा 321 ग्राम के साथ दो आरोपियों को जेल भेजा।
सीओ विभव सैनी ने खुलासा करते हुए बताया राष्ट्रीय राजमार्ग 74 स्थित एक ढाबे से प्रतिबन्धित अफीम 01 किग्रा 321 ग्राम एक मोबाइल फोन
ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन
बाजपुर। सीओ विभव सैनी ने खुलासा करते हुए बताया राष्ट्रीय राजमार्ग 74 स्थित एक ढाबे से प्रतिबन्धित अफीम 01 किग्रा 321 ग्राम एक मोबाइल फोन सैमसंग 1800 रुपए नगदी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 लाख की है।पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।यह तस्करी लगभग 7 महीने से कर रहे थे।सीओ विभव सैनी ने बताया प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान के निर्देशन में चैकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस टीम,ए.एन.टी.एफ. टीम एंव डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा 08- जनवरी को संधू ढाबा नामधारी कट से दो सौ मीटर रुद्रपुर की तरफ से समय 20:33 बजे अभियुक्त दामोदर लाल शर्मा पुत्र दीपचंद शर्मा निवासी वार्ड नंबर नौ शास्त्री नगर थाना केलाखेड़ा को 01 किलो 18 ग्राम अफीम तथा अभियुक्त नवल किशोर पुत्र रामकुंवर निवासी ग्राम जालफ नगला थाना स्वार जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को 303 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया।
अवैध प्रतिबंधित अफीम के6 बरामदगी के आधार पर कोतवाली में धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त दामोदरलाल शर्मा तथा नवल किशोर उपरोक्त को न्यायालय पेश किया जहां से उप कारागार जेल हल्द्वानी भेजा गया। पुलिस टीम में दोराहा चौकी इंचार्ज जगदीश चंद्र तिवारी हेड कांस्टेबल भुवनपांडे ए.एन.टी.एफ.जिला यूएस नगर कांस्टेबल विजयपाल सिंह,कैलाश पांडे,विनोद खत्री ए.एन.टी.ए.यूएस नगर,कांस्टेबल राकेश कुमार डॉग स्क्वाड जिला उधम सिंह नगर थे।।
- यूपी से सप्लाई हो रही है उधम सिंह नगर में अफीम:विभव सैनी
बाजपुर।सीओ विभव सैनी ने बताया अफीम,स्मैक एवं डोडा पोस्त को लेकर संयुक्त टीम द्वारा राज्य को नशे से बचाने के लिए बड़ी ही तेजी के साथ काम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के स्वार रामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम आर्सल पार्सल का रहने वाला राजू नाम का तस्कर अफीम की सप्लाई कर रहा है जिसकी टीम द्वारा पूरी छानबीन कर जल्द ही उसे भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Also Read- Sambhal: सम्भल में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का खुलासा, आठ मकानों को हटाने के आदेश।
What's Your Reaction?