Sambhal: मिशन शक्ति 5.0 के तहत सम्भल पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को किया सशक्त। 

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान

By INA News Desk
Dec 29, 2025 - 17:13
45 Views
Sambhal: मिशन शक्ति 5.0 के तहत सम्भल पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को किया सशक्त। 
मिशन शक्ति 5.0 के तहत सम्भल पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को किया सशक्त। 

उवैस दानिश, सम्भल 

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के अंतर्गत जनपद सम्भल पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा के निर्देशन में सोमवार को मिशन शक्ति टीम में नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बालिकाओं को जागरूक करने के साथ महिला संबंधी समस्याओं के निस्तारण को लेकर चौपालों का आयोजन किया गया।

अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने पंपलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही मोबाइल में पैनिक बटन का डेमो भी दिया गया। पुलिस टीमों ने सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों एवं प्रत्येक थाने को उपलब्ध कराए गए मिशन शक्ति CUG नंबरों के बारे में भी जानकारी देकर महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से सम्भल पुलिस महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।

Also Read- ‘कब-कहां मेरी हत्या हो जाए...’ जान का खतरा जताते तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सचिवालय थाने में दर्ज FIR

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow