Sambhal: सम्भल में मोती खेती को मिला नया आयाम, डॉ. अय्यूब हुसैन सम्मानित।

राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदी बेन पटेल द्वारा नवाचारपूर्ण मोती खेती के लिए सम्मानित किए जा चुके डॉ. अय्यूब हुसैन को बुधवार को एक और

Dec 29, 2025 - 17:49
83 Views
Sambhal: सम्भल में मोती खेती को मिला नया आयाम, डॉ. अय्यूब हुसैन सम्मानित।
सम्भल में मोती खेती को मिला नया आयाम, डॉ. अय्यूब हुसैन सम्मानित।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदी बेन पटेल द्वारा नवाचारपूर्ण मोती खेती के लिए सम्मानित किए जा चुके डॉ. अय्यूब हुसैन को बुधवार को एक और सम्मान प्राप्त हुआ। आदरणीय जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पेंसिया ने उन्हें अपने कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बताया गया कि मोती खेती का पहला प्रोजेक्ट जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन में जनपद सम्भल में स्थापित किया गया था। इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद जनपद सम्भल में कुल सात मोती खेती प्रोजेक्ट तथा मंडल मुरादाबाद में 20 प्रोजेक्ट स्थापित किए जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि मोती खेती के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में जनपद सम्भल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पूर्व में आयोजित किसान सम्मान दिवस के अवसर पर भी डॉ. अय्यूब हुसैन को नवाचार सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय जिलाधिकारी एवं उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी को जाता है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह नवाचार सफल हो सका। मोती खेती की यह पहल न केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि जनपद सम्भल को नवाचार के क्षेत्र में एक नई पहचान भी दिला रही है।

Also Read- Sambhal: किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow