Hardoi News: हरपालपुर पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार। 

थाना अरवल पर दर्ज गैंगस्टर अधिनियम में वांछित एक अभियुक्त को हरपालपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने का कार्य किया गया। बीते...

Jun 19, 2025 - 14:15
60 Views
Hardoi News: हरपालपुर पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

हरपालपुर। थाना अरवल पर दर्ज गैंगस्टर अधिनियम में वांछित एक अभियुक्त को हरपालपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने का कार्य किया गया। बीते माह 27 मई को तत्कालीन कार्यवाहक थानाध्यक्ष श्री प्रकाश द्वारा रामवीर पुत्र राम प्रकाश निवासी ग्राम पलिया थाना हरपालपुर सहित तीन अभियुक्तों के विरुद्ध समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त होकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ कमाने के उद्देश्य से किए गए कार्यों के कारण मुकदमा अपराध संख्या 91/25 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। 

Also Read- Hardoi News: हरदोई में पति ने गुस्से में पत्नी की नाक काटी, प्रेमी के साथ बातचीत बनी वजह, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

इसी संबंध में हरपालपुर पुलिस द्वारा रामवीर को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष हरपालपुर ने बताया कि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं, जल्दी उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ हेड कांस्टेबल सीताराम भारती एवं कांस्टेबल अंकित यादव का विशेष सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow