Lucknow : पर्यटकों को महंगे होटलों से राहत देंगे होमस्टे, संचालकों को मिला आधुनिक प्रशिक्षण
पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम ग्रामीण और आम लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या को देखते हुए होमस्टे मॉड
उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे मालिकों को नए जमाने के हिसाब से कारोबार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। लखनऊ के मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट में आयोजित इस कार्यक्रम का मकसद होमस्टे को महंगे होटलों के एक बेहतर और सस्ते विकल्प के रूप में तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान संचालकों को मेहमानों के स्वागत, उनके ठहरने की आधुनिक सुविधाओं और बेहतर सेवा देने के तरीके सिखाए गए।
पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम ग्रामीण और आम लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या को देखते हुए होमस्टे मॉडल काफी लोकप्रिय हो रहा है। इससे पर्यटकों के लिए कमरों की कमी दूर होगी और उन्हें कम खर्च में अच्छी सुविधा मिलेगी। प्रशिक्षण में संचालकों को बजट प्रबंधन, खर्च पर नियंत्रण और कमरों की सजावट के गुर सिखाए गए।
ग्रामीण पर्यटन को पेशेवर बनाने के लिए संचालकों को सोशल मीडिया के उपयोग और डिजिटल भुगतान के तरीकों की भी जानकारी दी गई। सफाई व्यवस्था और जिम्मेदार पर्यटन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया ताकि मेहमानों का अनुभव सुखद रहे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लखनऊ, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, बरेली, सिद्धार्थनगर, अंबेडकर नगर, शाहजहांपुर, कासगंज और उन्नाव के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार
What's Your Reaction?









