Bajpur : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये की खैर की लकड़ी से भरी गाड़ी जब्त, तस्कर फरार
वन विभाग की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि गांव में एक गाड़ी में अवैध रूप से खैर की लकड़ी भरी जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने रात के समय मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। टीम को देखकर लकड़ी तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर। वन विभाग की टीम ने देर रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हरसान सेमल गांव में छापेमारी कर लाखों रुपये की खैर की लकड़ी बरामद की है। इस कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है।
वन विभाग की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि गांव में एक गाड़ी में अवैध रूप से खैर की लकड़ी भरी जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने रात के समय मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। टीम को देखकर लकड़ी तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। वन विभाग ने मौके से लकड़ी से भरी एक कार जब्त की, जिसका नंबर यूपी 70 बीवी 9888 है।
टीम खैर की लकड़ी से भरे वाहन को लेकर रेंज कार्यालय आई है। इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस कार्रवाई में वन दरोगा पूरन जोशी, वन आरक्षी आदित्य सिंह गौतम, विवेक गोस्वामी, अनिल थायत, विनोद जोशी के साथ ही रोपण रक्षक जगमोहन सिंह, रोहित कुमार, मेजर और जसवंत सिंह शामिल रहे।
Also Click : Hathras : सासनी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, अधिकांश मांगें मानने के बाद भी बकाया भुगतान पर अड़ा पेंच
What's Your Reaction?




