Ballia : लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज और चैंबर तोड़े जाने के खिलाफ बलिया के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान क्रिमिनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने कहा कि वकीलों के चैंबर पर बुलडोजर चलाना और उन पर लाठियां बरसाना लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक और निंदनीय है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस रवैये में सुधार नहीं

By INA News Desk
May 18, 2026 - 23:10
29 Views
Ballia : लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज और चैंबर तोड़े जाने के खिलाफ बलिया के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Ballia : लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज और चैंबर तोड़े जाने के खिलाफ बलिया के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

बलिया। लखनऊ जिला अदालत के वकीलों के पुराने चैंबरों पर बुलडोजर चलाने और उन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में बलिया के अधिवक्ता भी लामबंद हो गए हैं। इस घटना के विरोध में विभिन्न अधिवक्ता संगठनों ने कोर्ट परिसर में एक बैठक की। इसके बाद वकीलों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को अपना मांग पत्र सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान क्रिमिनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने कहा कि वकीलों के चैंबर पर बुलडोजर चलाना और उन पर लाठियां बरसाना लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक और निंदनीय है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस रवैये में सुधार नहीं हुआ, तो वकील पुलिस की इस कार्रवाई का जवाब देना अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रशासन में हिम्मत है तो नेताओं के अवैध कब्जों को हटाकर दिखाए।

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वाले वकीलों में क्रिमिनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा, महासचिव भूपेंद्र कुमार सिंह, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह और महासचिव सत्येंद्र बहादुर सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा शैलेश कुमार सिंह, पप्पू सिंह, मनोज राय हंस, अशोक कुमार वर्मा, अखिलेश कुमार सिंह, रणजीत प्रकाश त्रिपाठी, पीयूष कुमार सिंह, ओंकार सिंह, शेषनाथ तिवारी, राधेश्याम पांडे, प्रदीप कुमार सिंह कौशिक, ज्योति लाल श्रीवास्तव, पंकज गुप्ता और गौतम चौधरी सहित कई अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। इस विरोध प्रदर्शन की जानकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा को भी दे दी गई है।

Also Click : Hathras : सासनी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, अधिकांश मांगें मानने के बाद भी बकाया भुगतान पर अड़ा पेंच

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow