Ballia : यूएन वीमेन के 'शी लीड्स' कार्यक्रम में बलिया की स्मृति सिंह ने दर्ज कराई मजबूत उपस्थिति
रतसरकला की पूर्व ग्राम प्रधान और भाजपा नेता स्मृति सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पारित कर महिलाओं को राजनीति और नीति निर्माण में नई भागीदारी देने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई है। इसी सिलसि
Report- S.Asif Hussain Zaidi
लखनऊ/बलिया। संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएन वीमेन की ओर से आयोजित 'शी लीड्स' कार्यक्रम में बलिया की सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह ने हिस्सा लिया। लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में हुए इस तीन दिवसीय आवासीय कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों से चुनी गई महिलाओं को शामिल किया गया था। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य सहित कई महिला विधायक, उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाएं मौजूद रहीं।
रतसरकला की पूर्व ग्राम प्रधान और भाजपा नेता स्मृति सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पारित कर महिलाओं को राजनीति और नीति निर्माण में नई भागीदारी देने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई है। इसी सिलसिले में संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था यूएन वीमेन का यह कार्यक्रम महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
उन्होंने आगे कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए उन्हें जमीनी स्तर पर किए गए सामुदायिक कार्यों और महिला सशक्तिकरण के अनुभवों को बड़े सामाजिक और नीतिगत नजरिए से समझने का बेहतरीन मौका मिला। इस तरह के आयोजन महिलाओं को नेतृत्व संभालने, अपनी बात रखने और फैसले लेने की प्रक्रिया में आगे आने के लिए प्रेरित करते हैं।
स्मृति सिंह इससे पहले भी देश के विभिन्न हिस्सों में सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं और विश्वविद्यालयों के प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में शामिल हो चुकी हैं। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई बड़े सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं। मौजूदा समय में वह शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक नेतृत्व जैसे जरूरी मुद्दों पर लगातार काम कर रही हैं। यूएन वीमेन के इस कार्यक्रम में शामिल होकर इतिहास रचने वाली वह बलिया की पहली शख्सियत बनी हैं।
Also Click : Hathras : सासनी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, अधिकांश मांगें मानने के बाद भी बकाया भुगतान पर अड़ा पेंच
What's Your Reaction?




