Sambhal : घर में सो रही विधवा को लगाई आग, दिल्ली में मौत से मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि महिला घर में सो रही थी, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में उसे आग के हवाले कर दिया गया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत लगातार बिगड़ने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के अस्पताल
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में एक विधवा महिला को घर में घुसकर जिंदा जलाकर मारने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आग से गंभीर रूप से झुलसी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत से गांव में सनसनी फैल गई है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि महिला घर में सो रही थी, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में उसे आग के हवाले कर दिया गया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत लगातार बिगड़ने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत से पहले महिला ने आरोपियों के खिलाफ बयान भी दिया, जिसका वीडियो पुलिस ने रिकॉर्ड किया है।
इस बयान को मामले में अहम सबूत माना जा रहा है। मामले पर पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे 112 पीआरवी को सूचना मिली थी कि महिला जल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाए गए। महिला का डाइंग डिक्लेरेशन भी रिकॉर्ड कराया गया है। एसपी ने कहा कि आग किन परिस्थितियों में लगी, किसी ने लगाई या हादसा था, यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पुलिस किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचेगी। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
Also Click : Hathras : सासनी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, अधिकांश मांगें मानने के बाद भी बकाया भुगतान पर अड़ा पेंच
What's Your Reaction?




