Saharanpur : सहारनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच पर भिड़े नेता, वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामने हुई तीखी बहस
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के संचालन के दौरान जब मंच पर मौजूद संगठन के पदाधिकारियों के नाम बोलने के लिए पर्ची दी गई, तो उनके नाम नहीं पुकारे गए। इस बात को लेकर महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी और रागिब अंजुम के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों नेताओं के बीच
सहारनपुर। गागलहेड़ी कस्बे में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन और सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पार्टी की आपसी कलह खुलकर सामने आ गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे सहित कई बड़े नेता मौजूद थे। इसी बीच मंच पर ही महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी और पार्टी नेता रागिब अंजुम के बीच तीखी बहस हो गई।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के संचालन के दौरान जब मंच पर मौजूद संगठन के पदाधिकारियों के नाम बोलने के लिए पर्ची दी गई, तो उनके नाम नहीं पुकारे गए। इस बात को लेकर महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी और रागिब अंजुम के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों नेताओं के बीच बहस बढ़ती देख सांसद इमरान मसूद बीच-बचाव करने पहुंचे। मनीष त्यागी ने साफ शब्दों में कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के नाम पहले बोले जाने चाहिए क्योंकि संगठन के पदाधिकारी सबसे ऊपर हैं और उनके नाम छोड़ना सही नहीं है। जब सांसद इमरान मसूद ने मामले को शांत कराने की कोशिश की तो मनीष त्यागी और ज्यादा नाराज हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग मिलकर संगठन को खत्म करना चाहते हैं। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक नोकझोंक चलती रही।
हजारों कार्यकर्ताओं और बड़े नेताओं की मौजूदगी में हुए इस हंगामे से जिले में कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी सबके सामने आ गई। प्रदेश अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं के सामने मंच पर हुए इस विवाद की चर्चा पूरे कार्यक्रम के दौरान और उसके बाद भी राजनीतिक गलियारों में होती रही।
Also Click : Hathras : सासनी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, अधिकांश मांगें मानने के बाद भी बकाया भुगतान पर अड़ा पेंच
What's Your Reaction?




