Saharanpur : गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जानलेवा हमले और धमकी के विरोध में प्रदर्शन, गिरफ्तारी न होने पर महापंचायत की चेतावनी

उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले भी पशु तस्करों ने सोना पंडित पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था, जिसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस द्वारा कोई कड़ी कार्रवाई न किए जाने से अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं। अब एक

May 18, 2026 - 23:21
 0  3
Saharanpur : गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जानलेवा हमले और धमकी के विरोध में प्रदर्शन, गिरफ्तारी न होने पर महापंचायत की चेतावनी
Saharanpur : गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जानलेवा हमले और धमकी के विरोध में प्रदर्शन, गिरफ्तारी न होने पर महापंचायत की चेतावनी

सहारनपुर/छुटमलपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र में गौरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोना पंडित पर हुए जानलेवा हमले और इंटरनेट मीडिया पर मिल रही जान से मारने की धमकियों के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गौरक्षकों में भारी रोष है। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

शेर-ए-हिंद विजयकांत चौहान उर्फ जूनियर भगत सिंह ने मनकामेश्वर मंदिर में सोना पंडित पर हुए हमले और इंस्टाग्राम पर गोली मारने की धमकियां मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे पुलिस प्रशासन की लापरवाही बताया। विजयकांत चौहान ने कहा कि गाय की रक्षा करना हर सनातनी का अधिकार और कर्तव्य है। गोवंश को नुकसान पहुंचाने वाले और ऐसे अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोगों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले भी पशु तस्करों ने सोना पंडित पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था, जिसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस द्वारा कोई कड़ी कार्रवाई न किए जाने से अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं। अब एक फर्जी इंटरनेट मीडिया आईडी बनाकर सोना पंडित को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस को धमकी देने वाली आईडी के स्क्रीनशॉट और लिखित शिकायत दे दी गई है, जिससे पीड़ित और उनके परिवार की जान को लगातार खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से सोना पंडित की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि एक सप्ताह के भीतर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो छुटमलपुर के ज्योतिकिरण चौक पर दोषियों और उन्हें बचाने वालों के पुतले फूंके जाएंगे। इसके साथ ही बड़े आंदोलन और महापंचायत की घोषणा की जाएगी। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर गोवंश अपराधों में लिप्त लोगों की सूची भी सौंपी जाएगी।

इस मौके पर विजयकांत चौहान, जिला अध्यक्ष राजन पंडित, महानगर अध्यक्ष शुभम सैनी, जिला सचिव रवींद्र कोरी, कुलदीप, शुभम निषाद, राजीव कोरी, नमन कोरी, प्रशांत गौरव, मोहित, शिवा, ऋतिक टोंक, सन्नी, पार्ष कोरी, संदीप, सत्यम कोरी, सगुन चौधरी, नगर अध्यक्ष अंकित कुमार, प्रिंस मित्तल, दीपक धीमान, अश्वनी सैनी, अरुण कुमार और कार्तिक राठौर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Click : Hathras : सासनी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, अधिकांश मांगें मानने के बाद भी बकाया भुगतान पर अड़ा पेंच

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow