Saharanpur : पड़ोसी राज्यों से अवैध खनन कर लाए जा रहे बोल्डर्स, सरकारी राजस्व को लग रहा चूना

सिंचाई विभाग ने इस काम का ठेका एटा की केशर कंस्ट्रक्शन इंजीनियर्स और फिरोजाबाद के रामवीर सिंह को दिया है। सूत्रों के मुताबिक, संबंधित फर्में और ठेकेदार बिना रायल्टी चुकाए और बिना जरूरी कागजों के ही दूसरे राज्यों से बोल्डर्स मंगा

May 14, 2026 - 22:38
45 Views
Saharanpur : पड़ोसी राज्यों से अवैध खनन कर लाए जा रहे बोल्डर्स, सरकारी राजस्व को लग रहा चूना
Saharanpur : पड़ोसी राज्यों से अवैध खनन कर लाए जा रहे बोल्डर्स, सरकारी राजस्व को लग रहा चूना

सहारनपुर में सरकारी निर्माण कार्यों की आड़ में खनन माफिया सक्रिय हैं और हर दिन सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुँचा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, खनन विभाग और पुलिस की नजरों से बचकर रोजाना 40 से 50 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, डम्पर और बड़े ट्रक हरियाणा व हिमाचल प्रदेश से अवैध रूप से बोल्डर्स ला रहे हैं। इन अवैध बोल्डर्स का इस्तेमाल जिले की सीमा में यमुना नदी के किनारों पर बन रहे तटबंधों में किया जा रहा है। वर्तमान में हुसैनपुर, ढिक्का कला और मन्धौर जैसे गांवों में तटबंध बनाने का काम चल रहा है।

सिंचाई विभाग ने इस काम का ठेका एटा की केशर कंस्ट्रक्शन इंजीनियर्स और फिरोजाबाद के रामवीर सिंह को दिया है। सूत्रों के मुताबिक, संबंधित फर्में और ठेकेदार बिना रायल्टी चुकाए और बिना जरूरी कागजों के ही दूसरे राज्यों से बोल्डर्स मंगा रहे हैं। इस अवैध कारोबार से सरकार को भारी आर्थिक चपत लग रही है और नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

Also Click : Lucknow : इन्वेस्ट यूपी ने हैदराबाद राउंडटेबल में वैश्विक दिग्गजों के सामने पेश किया राज्य का जीसीसी मॉडल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow