Sambhal : डीएम को 17 बार फोन करने वाला अरफात मलिक जेल से रिहा, मांगी माफी; कहा- अब दोबारा नहीं करूंगा गलती

मुशायरा पढ़ने के शौकीन अरफात मलिक ने वीडियो में कहा कि डीएम को बार-बार कॉल करना उसकी गलती थी, जिसकी वजह से उसे जेल जाना पड़ा। उसने कहा कि अब वह आगे से ऐसा कोई काम नहीं करेगा जिससे किसी अधिकारी या व्यक्ति

May 14, 2026 - 22:40
 0  3
Sambhal : डीएम को 17 बार फोन करने वाला अरफात मलिक जेल से रिहा, मांगी माफी; कहा- अब दोबारा नहीं करूंगा गलती
अराफात मलिक

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में डीएम को लगातार फोन कर चर्चा में आए अरफात मलिक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। नौ दिन जेल में बिताने के बाद अरफात की रिहाई हो गई है। जेल से बाहर आते ही उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर जिलाधिकारी से माफी मांगी और भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत न करने का वादा किया।

मुशायरा पढ़ने के शौकीन अरफात मलिक ने वीडियो में कहा कि डीएम को बार-बार कॉल करना उसकी गलती थी, जिसकी वजह से उसे जेल जाना पड़ा। उसने कहा कि अब वह आगे से ऐसा कोई काम नहीं करेगा जिससे किसी अधिकारी या व्यक्ति को परेशानी हो। वीडियो में अरफात ने नरम लहजे में कहा कि वह अपनी गलती स्वीकार करता है और सभी से दुआ की अपील करता है। अरफात ने अपने वीडियो संदेश में नूर सम इलाहाबादी का शुक्रिया भी अदा किया। साथ ही उसने कहा कि कुछ लोग उसकी कामयाबी से जलते हैं, लेकिन वह मुशायरों की दुनिया में आगे बढ़ता रहेगा। वीडियो के आखिर में उसने सभी की तरक्की, खुशहाली और अमन की दुआ की। गौरतलब है कि डीएम को 17 बार फोन करने का मामला सामने आने के बाद अरफात मलिक अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था। अब रिहाई के बाद उसका नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Also Click : Lucknow : इन्वेस्ट यूपी ने हैदराबाद राउंडटेबल में वैश्विक दिग्गजों के सामने पेश किया राज्य का जीसीसी मॉडल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow