Saharanpur : बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परखीं सुरक्षा व्यवस्थाएं

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे तय योजना के मुताबिक अपने-अपने इलाकों में लगातार गश्त करें और सघन चेकिंग अभियान चलाएं। जिलाधिकारी ने इंटरनेट मीडिया पर पैनी नजर रखने को कहा है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना

May 18, 2026 - 23:23
 0  2
Saharanpur : बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परखीं सुरक्षा व्यवस्थाएं
Saharanpur : बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परखीं सुरक्षा व्यवस्थाएं

सहारनपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार को शांति और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट के नए सभागार में कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में हुई इस बैठक में जिले के तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, संवेदनशील इलाकों की निगरानी करने, भीड़ को संभालने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर रणनीति बनाई गई।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे तय योजना के मुताबिक अपने-अपने इलाकों में लगातार गश्त करें और सघन चेकिंग अभियान चलाएं। जिलाधिकारी ने इंटरनेट मीडिया पर पैनी नजर रखने को कहा है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही अधिकारियों को त्योहार के दौरान बिजली, पानी जैसी जनसुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह चौकस है। सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और लोगों से संवाद बनाए रखने को कहा गया है, जिससे त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Also Click : Hathras : सासनी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, अधिकांश मांगें मानने के बाद भी बकाया भुगतान पर अड़ा पेंच

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow