Roorkee : मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने हलाला पीड़िता के परिवार से की मुलाकात, समान नागरिक संहिता को बताया ऐतिहासिक कदम

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देशहित, सामाजिक एकता और संवैधानिक मूल्यों को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। सरकार द्वारा लागू की गई समान नागरिक संहिता का उद्देश्य

May 18, 2026 - 23:26
 0  5
Roorkee : मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने हलाला पीड़िता के परिवार से की मुलाकात, समान नागरिक संहिता को बताया ऐतिहासिक कदम
Roorkee : मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने हलाला पीड़िता के परिवार से की मुलाकात, समान नागरिक संहिता को बताया ऐतिहासिक कदम

रुड़की। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने हरिद्वार जिले के बंदरजूड गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में समान नागरिक संहिता के तहत दर्ज हलाला के पहले मामले से जुड़ी पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार का हालचाल जाना और उन्हें कानूनी प्रक्रिया में पूरा सहयोग देने व अधिकारों की रक्षा के प्रति भरोसा दिलाया।

इस मौके पर मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता महिलाओं के सम्मान, समानता और न्याय के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने साहस दिखाते हुए समाज की कुप्रथाओं के खिलाफ यह कड़ा कदम उठाया है। उन्होंने साफ किया कि समान नागरिक संहिता इस्लाम विरोधी नहीं है, क्योंकि इस्लाम महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और अधिकार देने की बात कहता है। हलाला और एक बार में तीन तलाक जैसी प्रथाएं महिलाओं के सम्मान के खिलाफ हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देशहित, सामाजिक एकता और संवैधानिक मूल्यों को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। सरकार द्वारा लागू की गई समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों को बराबर अधिकार और न्याय देना है। समाज को धर्म की आड़ में होने वाले शोषण के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने केवल एक कानून नहीं बनाया, बल्कि समाज से भेदभाव मिटाने के लिए एक बड़ी जागरूकता पैदा की है।

दौरे के समय स्थानीय लोगों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष का स्वागत किया और क्षेत्र के सामाजिक व शैक्षिक मुद्दों पर बात की। मुफ्ती शमून कासमी ने लोगों से आपसी भाईचारा, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की अपील की। इसके बाद, राज्यमंत्री मुफ्ती शमून कासमी ने अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलोरी को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने पर उनके रुड़की स्थित घर जाकर बधाई दी। इस दौरान उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के सचिव सलमान फरीदी, इमरान देशभक्त, सैयद नफीसुल हसन और बिटन त्यागी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Also Click : Hathras : सासनी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, अधिकांश मांगें मानने के बाद भी बकाया भुगतान पर अड़ा पेंच

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow