Sitapur : महमूदाबाद में 'संविधान बचाओ संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, भारी संख्या में पहुंचे लोग

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ काम करने वाले लोग देश का अहित कर रहे हैं और उनके खिलाफ लगातार संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने जनता से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। इस मौ

By INA News Desk
May 24, 2026 - 22:19
44 Views
Sitapur : महमूदाबाद में 'संविधान बचाओ संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, भारी संख्या में पहुंचे लोग
Sitapur : महमूदाबाद में 'संविधान बचाओ संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, भारी संख्या में पहुंचे लोग

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के महमूदाबाद में देश के मौजूदा हालात, सामाजिक न्याय और आर्थिक असमानता जैसे मुद्दों को लेकर एक 'संविधान बचाओ संवाद' सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ काम करने वाले लोग देश का अहित कर रहे हैं और उनके खिलाफ लगातार संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने जनता से इस मुहिम में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर सांसद राकेश राठौर ने कहा कि महमूदाबाद में इकट्ठा हुई भीड़ यह साफ दिखा रही है कि आने वाले समय में क्षेत्र में पार्टी बेहद मजबूत स्थिति में होगी। उन्होंने कहा कि यह पूरी लड़ाई अरुणेश यादव के नेतृत्व में आगे बढ़ाई जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक अरुणेश यादव ने कहा कि क्षेत्र से तानाशाही और जनविरोधी ताकतों को हटाने का काम किया जाएगा।

इसके साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह ने जिले में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाने की बात कही। सुनीला रावत ने मजदूरों और किसानों के अधिकारों को सुरक्षित करने पर जोर दिया, जबकि सुनीता चौधरी ने लोकतांत्रिक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता जताई। इस सम्मेलन में अनुप्रिया वर्मा, डॉ. आर.पी. वर्मा, रोशनी गुप्ता, दीपा वैश्य, अनुपम राठौर, रंजीत राठौर, डॉ. निजामुद्दीन आजाद, हसीना खातून, विष्णु गौतम, मंसूर अली सलमानी, भार्गव तथा हजमत अली सहित कई अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष राहुल रस्तोगी ने सभी का धन्यवाद जताया और जिला प्रवक्ता एहिताशाम बेग ने सम्मेलन के समापन की घोषणा की।

Also Click : Bajpur : कार और बाइक की भीषण टक्कर में बच्ची और दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow