Hardoi: प्रियंका गांधी देश के गरीब, पिछड़े, दलित व महिलाओं की सशक्त आवाज़: आशीष सोमवंशी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन निवर्तमान जिला, शहर एवं युवा कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा

Jan 12, 2026 - 15:07
30 Views
Hardoi: प्रियंका गांधी देश के गरीब, पिछड़े, दलित व महिलाओं की सशक्त आवाज़: आशीष सोमवंशी
प्रियंका गांधी देश के गरीब, पिछड़े, दलित व महिलाओं की सशक्त आवाज़: आशीष सोमवंशी

हरदोई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन निवर्तमान जिला, शहर एवं युवा कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा प्रतिष्ठित मैरिज लॉन, कैंप कार्यालय, मोमिनाबाद (शहर कांग्रेस कमेटी) में उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि प्रियंका गांधी जी देश के गरीबों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, छात्रों एवं युवाओं के अधिकारों की मज़बूत आवाज़ हैं। वे हर संघर्ष में आम जनता के साथ मजबूती से खड़ी रहती हैं। न्याय, साहस और संवेदना उनके व्यक्तित्व की पहचान है, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

पूर्व शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि प्रियंका गांधी जी की स्पष्ट सोच, जनपक्षधर दृष्टिकोण और सामाजिक न्याय के प्रति अडिग प्रतिबद्धता लोकतंत्र को निरंतर सशक्त बना रही है। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निभान सिंह यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी जी सत्य, साहस और संघर्ष की प्रतीक हैं। उनका सांगठनिक अनुभव और राजनीतिक रणनीति हम सभी कार्यकर्ताओं को दिशा प्रदान करती है।

कार्यक्रम के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने ईश्वर से प्रियंका गांधी जी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष शाद अंसारी, रेहान अंसारी, श्रीप्रकाश मिश्रा, राजेश पाण्डेय, मोहम्मद जुबेर, नबील, साहिबे आलम, मोहम्मद कासिम, सलमान अहमद, इमरान अहमद, सौरभ सिंह, कामरान मंसूरी, जुनैद अहमद, सलाम मंसूरी, फहीम सिद्दी, नीरज सविता, राकेश गौतम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Also Read- Hardoi : पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती में आयु सीमा बढाने को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow