Sambhal: प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर नन्ही बच्ची ने काटा केक, AIMIM के बयान पर कांग्रेस का पलटवार। 

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस

By INA News Desk
Jan 12, 2026 - 15:14
49 Views
Sambhal: प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर नन्ही बच्ची ने काटा केक, AIMIM के बयान पर कांग्रेस का पलटवार। 
प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर नन्ही बच्ची ने काटा केक, AIMIM के बयान पर कांग्रेस का पलटवार। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि प्रियंका गांधी के जन्मदिन का केक एक नन्ही बच्ची वरदा फात्मा ने काटा, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि प्रियंका गांधी देश की उन जुझारू नेताओं में शामिल हैं, जो दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज़ सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाती रही हैं। उन्होंने बताया कि जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया है कि वे प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी द्वारा कांग्रेस के इतिहास को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जिलाध्यक्ष ने तीखा पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि आज़ादी की लड़ाई से लेकर देश के विकास तक कांग्रेस और गांधी परिवार का योगदान किसी से छिपा नहीं है। स्वर्गीय इंदिरा गांधी और स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, ऐसे महान नेताओं के बारे में इस तरह के बयान देना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की बयानबाज़ी से सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाने का काम किया जाता है। कार्यक्रम में बच्ची से केक कटवाने को लेकर जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी स्वयं एक महिला नेता हैं, इसलिए एक नन्ही बच्ची के हाथों केक कटवाना महिला सशक्तिकरण और भविष्य की पीढ़ी के सम्मान का प्रतीक है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने प्रियंका गांधी के दीर्घायु होने की कामना की।

Also Read- Saharanpur : आईएमए की मासिक बैठक- अमेरिका से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील शर्मा ने हृदय रोगों से बचाव के उपाय बताए

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement