Political News: प्रियंका गांधी ने वायनाड सीट से किया नामांकन, बोली 35 साल का है अनुभव

केरल की वायनाड सीट पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारने का काम किया गया है। यहां उनके द्वारा नामांकन दाखिल करते हुए चुनाव लड़ने की बात कही गई है। बताते चलें कि प्रियंका गांधी नामांकन दाखिल करने के लिए कलपेट्टा कलेक्ट्रेट में पहुंची।

Oct 24, 2024 - 11:15
80 Views
Political News: प्रियंका गांधी ने वायनाड सीट से किया नामांकन, बोली 35 साल का है अनुभव

 

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने वायनाड सीट से अपना नामांकन कर दिया है। नामांकन किए जाने की उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जहां उन्होंने जिला अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपते हुए चुनाव लड़ने की बात कही।

35 साल से राजनीति से जुड़ी हूं: प्रियंका गांधी

केरल की वायनाड सीट पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारने का काम किया गया है। यहां उनके द्वारा नामांकन दाखिल करते हुए चुनाव लड़ने की बात कही गई है। बताते चलें कि प्रियंका गांधी नामांकन दाखिल करने के लिए कलपेट्टा कलेक्ट्रेट में पहुंची। जहां पर उनके द्वारा जिलाधिकारी को नामांकन पत्र दिया गया। नामांकन पत्र देने के दौरान उन्होंने बताया कि वह 1989 से राजनीति से जुड़ी हुई हूं। मैंने 17 साल की उम्र में अपने पिता राजीव गांधी के साथ में चुनाव प्रचार किया था। मुझे कांग्रेस पार्टी में पूरे 35 साल हो चुके हैं और मुझे काफी अनुभव है। मैंने अपनी मां-भाई राहुल गांधी और पार्टी के नेताओं के लिए चुनाव प्रचार किया है।

वायनाड सीट से राहुल गांधी ने लड़ा था चुनाव

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में केरल की वायनाड सीटसे चुनाव लड़ा था और जीत कर आए थे। उनके द्वारा 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने रायबरेली और वायनाड सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने का फैसला किया और यहां दोनों ही सीटों पर उन्होंने जीत हासिल की। जीत हासिल करने के उनके द्वारा रायबरेली सीट को बरकरार रखने का फैसला लिया गया जबकि वायनाड सीट को छोड़ने का फैसला लिया। इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारा और उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बताते चलें कि प्रियंका गांधी के सामने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नव्या हरिदास को उतारा है जो कि दो बार नगर निगम की पार्षद रह चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow