Viral News: उल्टी बाइक चलाकर लड़का बनना चाहता था हीरो, फिर ऐसे बना जीरो...

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते है। कुछ लोग तो एंटरटेनमेंट से जुड़े वीडियो बनाते हैं तो कुछ लोग बाइक पर स्टंट दिखाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। लेकिन कभी-कभी स्टंट दिखाना लोगों को महंगा भी पड़ जाता है

By INA News Desk
Oct 24, 2024 - 11:17
80 Views
Viral News: उल्टी बाइक चलाकर लड़का बनना चाहता था हीरो, फिर ऐसे बना जीरो...
Advertisement
Advertisement

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमे एक लड़का उल्टी बाइक चलाकर हीरो बनने की कोशिश कर रहा था लेकिन बाद में उसका वो हाल हुआ जिसके बारे में उसने खुद नहीं सोचा था।

उल्टी बाइक चलाना युवक को पड़ा महंगा

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते है। कुछ लोग तो एंटरटेनमेंट से जुड़े वीडियो बनाते हैं तो कुछ लोग बाइक पर स्टंट दिखाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। लेकिन कभी-कभी स्टंट दिखाना लोगों को महंगा भी पड़ जाता है। स्टंट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक लड़के से जुड़ा हुआ है जो की बाइक पर स्टंट करने की कोशिश करता है। लेकिन उसके बाद उसका वो हाल होता है उसके बारे में उसने खुद नहीं सोचा होता है। अक्सर अगर कोई भी बाइक चलाता है तो वह सीधा बैठ कर चलता है लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि लड़का बाइक पर उल्टा बैठता है और हाथ को पीछे करके उसने हैंडल को पकड़ा हुआ है। वो पहले तो बाइक को रेस देता है, फिर क्लच दबाता है और गियर डालता है। इसके बाद वो धीरे-धीरे बाइक को आगे बढ़ाने की कोशिश करता है मगर अचानक से रेस तेज हो जाने के कारण कुछ दूर जाकर वो बाइक से गिर जाता है। गनीमत यह रहती है कि उसको किसी भी तरीके की चोट नहीं आती है।

वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स ने किये मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @RVijayavad37948 के नाम से X आईडी पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 4000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि वीडियो पर कुछ लोगों के द्वारा लाइक किए गए हैं तो कुछ लोगों ने कमेंट भी किए हैं।

एक यूजर्स ने वायरल हो रहे वीडियो पर लिखा है ये भी ठीक है। दूसरे यूजर ने लिखा बड़ा ही उल्टा आदमी है यार। तीसरे यूजर ने लिखा और करो हवाबाजी। तो वही बाकी के यूजर्स भी वायरल वीडियो देखने के बाद अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं और लडके की बेवकूफपन पर अपने मजेदार कमेंट कर रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement