Gorakhpur News: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गए दरोगा और सिपाही पर हमला, आरोपी राहुल फरार

कैंपियरगंज थाने के ट्रेनी दरोगा सचिन कुमार, सिपाही अजीत और बबलू के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए गांव पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बाइक पर बैठाकर थाने के लिए निकले ही थे कि आरोपी के घरवालों ने पुलिसकर्मियों के ऊपर पथराव करना शुरू कर दिया। डंडे से भी हमला किया।

Oct 24, 2024 - 14:15
 0  108
Gorakhpur News: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गए दरोगा और सिपाही पर हमला, आरोपी राहुल फरार

 

Gorakhpur News INA.

Attack on Police

रनामपुर ग्रामसभा के भर्रोहिया टोला में दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। हमले में प्रशिक्षु दरोगा और सिपाही का सिर फूट गया। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिसकर्मियों को रचित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने पड़ोसी युवक राहुल निषाद पर करीब 4 दिन पहले नाबालिग बेटी से रेप का आरोप लगाया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। न्यायालय में पीड़िता के बयान भी कराए गए थे। घटना के बाद से आरोपी राहुल फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को बुधवार की शाम सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर है। इसके बाद कैंपियरगंज थाने के ट्रेनी दरोगा सचिन कुमार, सिपाही अजीत और बबलू के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए गांव पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बाइक पर बैठाकर थाने के लिए निकले ही थे कि आरोपी के घरवालों ने पुलिसकर्मियों के ऊपर पथराव करना शुरू कर दिया। डंडे से भी हमला किया। मौका पाकर आरोपी को छुड़ा लिया। हमले में दरोगा सचिन कुमार और सिपाही अजीत घायल हो गए। पहले उन्हें इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होते देख शहर के एक निजी न्यूरो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस टीम पर हमला करने के बाद अन्य आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं।

तलाश में जुटी कैंपियरगंज थाना की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घटना में शामिल आरोपी की मां कौशल्या देवी और उसकी दो बहनों प्रीति और प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश में छापेमारी चल रही है। सुरक्षा की दृष्टि से गोपालगंज गांव में तीन थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। हरनामपुर गांव के भर्रोहिया टोला निवासी राहुल निषाद पर कैंपियरगंज थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज है। बुधवार रात आठ बजे पुलिस उसे गिरफ्तार करने घर पर पुलिस पहुंची। आरोप है कि वहां परिजनों ने हाथापाई शुरू कर दी। परिजनों ने धावा बोलकर सिपाही अजीत और प्रशिक्षु एसआई सचिन को मारपीट कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन वह भाग निकला। पुलिस के अनुसार, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एक लड़की ने राहुल पर केस दर्ज कराया है। लड़की का कोर्ट में बयान कराने के बाद मछलीगांव पुलिस चौकी की फोर्स के साथ गिरफ्तारी करने गई थी। परिजनों का आरोप है कि उनके साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया है।इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं। हमला करने वाले परिजनों पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी राहुल पर कैंपियरगंज में तीन केस दर्ज हैं। तीन माह पहले सड़क पर चहारदीवारी बनवा लिया था। उसे पुलिस ने हटवाया था। दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से पुलिस अधिकारियों ने घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि राहुल निषाद और उसके घर वाले उन्हें धमका रहे हैं। कह रहे हैं कि मुकदमा वापस नहीं लोगे तो जान भी चली जाएगी। आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने। पुलिस पर जानलेवा हमला करने जैसे गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow