Hardoi News: 24 घंटे के अंदर सुनिश्चित हो धान क्रय का सत्यापन: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि धान क्रय की प्रक्रिया की निरंतर निगरानी रखी जाये। क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों का पूरा सहयोग किया जाये।

Oct 24, 2024 - 14:19
 0  36
Hardoi News: 24 घंटे के अंदर सुनिश्चित हो धान क्रय का सत्यापन: जिलाधिकारी

 

Hardoi News INA.
आज जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी उप जिलाधिकारियों को धान क्रय के सम्बन्ध में स्पष्ट निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि धान क्रय की प्रक्रिया की निरंतर निगरानी रखी जाये। क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों का पूरा सहयोग किया जाये।

धान क्रय का सत्यापन 24 घंटे के अंदर सुनिश्चित किया जाये। धान क्रय को लेकर प्रक्रिया से जुड़े अधीनस्थों के साथ समय समय पर समीक्षा की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow