Hardoi: नगदी व मोबाइल छीनने की घटना का खुलासा, 3 गिरफ्तार

मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों द्वारा वादी को रोक कर बलपूर्वक उनके पास से नगदी व मोबाइल छीनकर फरार हो गए.

By INA News Desk
Oct 24, 2024 - 11:03
77 Views
Hardoi: नगदी व मोबाइल छीनने की घटना का खुलासा, 3 गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

 

Harroi News INA.
एक व्यक्ति से मोबाइल व नगदी छीनने की घटना का खुलासा कर पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बीते बुधवार अमन चौरसिया पुत्र गया प्रसाद चौरसिया निवासी
ग्राम मानपुर थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई ने थाना बेहटा गोकुल पर तहरीर दी कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों द्वारा वादी को रोक कर बलपूर्वक उनके पास से नगदी व मोबाइल छीनकर फरार हो गए, वादी द्वारा अभियुक्तों की पहचान प्रतीक शुक्ला पुत्र राकेश शुक्ला, अजय सिंह पुत्र स्व0 अरुण सिंह व अखिलेश उर्फ अवधेश पुत्र अजय कुमार के रुप में की गई।

विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान वांछित अभियुक्तों प्रतीक शुक्ला पुत्र राकेश शुक्ला निवासी ग्राम मोहल्ला ऊंचाथोक बावन चुंगी कोतवाली शहर जनपद हरदोई, अजय सिंह पुत्र स्व0 अरुण सिंह निवासी ग्राम सकाहा थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई व अखिलेश उर्फ अवधेश पुत्र अजय कुमार निवासी खखेडन पुरवा कोतवाली देहात जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 1750 रुपये नगदी, एक मोबाइल फोन, एक तमंचा, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुए। इस मामले में वैधानिक कार्यवाही अभी प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement