Saharanpur : सहारनपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, ओवरलोड ट्रक जब्त

टीम ने पठेड चेक पोस्ट पर संदिग्ध वाहनों की जांच की। जांच के दौरान एक ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर HR 58-C-4449) को रोका गया। ट्रक की तलाशी में पता चला कि उसमें क्षमता से ज्यादा खनन सामग्री ल

Feb 11, 2026 - 21:12
 0  8
Saharanpur : सहारनपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, ओवरलोड ट्रक जब्त
Saharanpur : सहारनपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, ओवरलोड ट्रक जब्त

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में नगर और क्षेत्राधिकारी सदर की देखरेख तथा थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में चिलकाना पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया।टीम ने पठेड चेक पोस्ट पर संदिग्ध वाहनों की जांच की। जांच के दौरान एक ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर HR 58-C-4449) को रोका गया। ट्रक की तलाशी में पता चला कि उसमें क्षमता से ज्यादा खनन सामग्री लदी हुई थी, जिसे बिना अनुमति के ले जाया जा रहा था। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए ट्रक को कब्जे में लिया, जब्त किया और थाने में खड़ा कर दिया। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने कहा है कि अवैध खनन में शामिल माफियाओं और नियम तोड़ने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में खलबली मच गई है।

You May Read : Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow