सहारनपुर में शातिर चोर गिरफ्तार, कोतवाली नगर पुलिस ने बरामद किया चोरी का बैटरा, भेजा जेल

सहारनपुर कोतवाली नगर पुलिस ने सुपर स्टार गैस एजेंसी के पास से शातिर अभियुक्त अनवर अली को दबोचा। चोरी का बैटरा बरामद, बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज।

By INA News Desk
Oct 28, 2026 - 12:35
6 Views
सहारनपुर में शातिर चोर गिरफ्तार, कोतवाली नगर पुलिस ने बरामद किया चोरी का बैटरा, भेजा जेल
Advertisement
Advertisement

सहारनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिनंदन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नियमित गश्त व चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का इनवर्टर बैटरा बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी (नगर प्रथम) के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राजीव कौशिक के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 27 अक्टूबर को संदिग्धों की चेकिंग के दौरान सुपर स्टार गैस एजेंसी, मालीगेट के निकट से अभियुक्त अनवर अली पुत्र असरफ अली, निवासी पीर वाली गली, थाना मंडी (सहारनपुर) को दबोच लिया।

चोरी का बैटरा बरामद, दर्ज हुआ मुकदमा तलाशी के दौरान पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से 'लिवगार्ड' (Livguard) कंपनी का एक चोरीशुदा बैटरा बरामद किया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली नगर में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 241/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) एवं 317(2) के तहत पंजीकृत किया गया है।

पूर्व से दर्ज हैं तीन आपराधिक मुकदमे कोतवाली पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त अनवर अली शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में भी चोरी और गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में पहले से ही तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सभी विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement