Deoband : देवबंद में रंजिश के कारण घर में घुसकर हमला, मां-बेटा और तीन बेटियां घायल

फहमिदा के अनुसार सहारनपुर से आए करीब आधा दर्जन महिला-पुरुष उनके घर में घुसे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की। फह

By INA News Desk
Feb 11, 2026 - 21:14
48 Views
Deoband : देवबंद में रंजिश के कारण घर में घुसकर हमला, मां-बेटा और तीन बेटियां घायल
Deoband : देवबंद में रंजिश के कारण घर में घुसकर हमला, मां-बेटा और तीन बेटियां घायल

देवबंद। मोहल्ला पठानपुरा में पुरानी रंजिश के कारण आधा दर्जन लोगों ने एक घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में मां, बेटा और तीन बेटियां घायल हो गईं। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता फहमिदा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फहमिदा के अनुसार सहारनपुर से आए करीब आधा दर्जन महिला-पुरुष उनके घर में घुसे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की। फहमिदा घायल हो गईं। बीच-बचाव में आए बेटे बाबर और बेटियों शाहीन, शीबा तथा हसीन की आंखों में मिर्च डालकर उन पर भी हमला किया गया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने हस्तक्षेप किया और उन्हें बचाया। बाद में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है और जांच पूरी होने पर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

You May Read : Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow