Sambhal : सम्भल के ततारपुर घोसी में दबंगों की दबंगई, गली से निकलने के विवाद में छत से किया पथराव, वीडियो वायरल

घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह छत से

Feb 11, 2026 - 21:31
 0  18
Sambhal : सम्भल के ततारपुर घोसी में दबंगों की दबंगई, गली से निकलने के विवाद में छत से किया पथराव, वीडियो वायरल
Sambhal : सम्भल के ततारपुर घोसी में दबंगों की दबंगई, गली से निकलने के विवाद में छत से किया पथराव, वीडियो वायरल

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद के कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर घोसी में दबंगों की गुंडई का मामला सामने आया है। मामूली गली से निकलने के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जहां आरोप है कि दबंगों ने छत पर चढ़कर खुलेआम पथराव किया। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने-अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह छत से पत्थर बरसाए जा रहे हैं, जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। पथराव में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।
सूचना मिलने पर कैलादेवी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।

पुलिस ने घायल पीड़ित को उपचार के लिए मेडिकल भेज दिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर भी मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है और वे आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

You May Read : Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow