Sambhal : गवां में मौलाना पर लड़की को बहलाने का आरोप, परिजनों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस के हवाले किया
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मौजूद लोगों ने मौलाना से लड़की से किसी भी प्रकार का संबंध न रखने की कसम खिलवाई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रजपु
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल जनपद के रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गवां में मंगलवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक मौलाना पर स्थानीय लड़की को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगा। आरोप है कि संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की को ले जाते समय परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर मौलाना को पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मौजूद लोगों ने मौलाना से लड़की से किसी भी प्रकार का संबंध न रखने की कसम खिलवाई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौलाना को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने लड़की और परिजनों से भी पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार दोनों पक्ष एक ही समुदाय के बताए जा रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि INANEWS वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कस्बे में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन पुलिस एहतियातन निगरानी बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट किया जा सकेगा कि पूरा मामला क्या है और किसकी भूमिका संदिग्ध है।
You May Read : Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की
What's Your Reaction?











