Bajpur : उत्तराखंड का पहला सहकारी कॉम्प्लेक्स बनेगा रामराज रोड पर
यह उत्तराखंड का पहला ऐसा सहकारी कॉम्प्लेक्स होगा। जल्द ही इसका शिलान्यास होगा। अभी पुरानी इमारत को तोड़ने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण का काम पूरी ईमा
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां एच.सी. खंडूरी ने बाजपुर के रामराज रोड पर बन रहे प्रदेश के पहले सहकारी कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया और टीम को जरूरी निर्देश दिए। खंडूरी ने बताया कि बहु प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, बहु द्वितीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड और क्रय विक्रय सहकारी समिति का संयुक्त कॉम्प्लेक्स यहां तैयार होगा।
यह उत्तराखंड का पहला ऐसा सहकारी कॉम्प्लेक्स होगा। जल्द ही इसका शिलान्यास होगा। अभी पुरानी इमारत को तोड़ने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण का काम पूरी ईमानदारी और अच्छी गुणवत्ता से होगा। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एडीओ सहकारिता संजय म्यान, बहु प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति के प्रबंध निदेशक हेम कांडपाल, बहु द्वितीय किसान सेवा सहकारी समिति के प्रबंध निदेशक राजकुमार शर्मा, फूलचंद सैनी, ललित कुमार, दीपांशु रावत, दान सिंह, मिट्ठन लाल, राम सिंह यादव, तौफीक अहमद और नरेश कुमार मौजूद थे।
You May Read : Hardoi : हरदोई में आयुक्त ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की
What's Your Reaction?











