देश: सलमान खान(Salman Khan) से 5 करोड़ की फिरौती मांगना सब्जी विक्रेता को पड़ा महंगा

पिछले सप्ताह मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर अभिनेता से 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग वाला एक धमकी भरा मैसेज मिला था। इस मामले को बर्ली पुलिस ने गंभीरता के साथ लिया।

By INA News Desk
Oct 24, 2024 - 11:06
137 Views
देश: सलमान खान(Salman Khan) से 5 करोड़ की फिरौती मांगना सब्जी विक्रेता को पड़ा महंगा
Advertisement
Advertisement

 

Mumbai News INA.

Salman Khan

महाराष्ट्र की पुलिस के द्वारा एक सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार करने का काम किया गया है जिस पर आरोप है कि उसने सलमान खान(Salman Khan) से 5 करोड रुपए की फिरौती मांगी थी। पकड़े गए आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेज कर मांगी थी फिरौती

फिल्म अभिनेता सलमान खान(Salman Khan) एक ऐसी शख्सियत है। जिनको दुनिया भर में सभी लोग अच्छे से जानते हैं। लोग उनका दीदार पाने के लिए काफी तरसते हैं। सलमान खान(Salman Khan) कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और कई फिल्में हिट भी हो चुकी है। ऐसे में सलमान खान(Salman Khan) को लेकर एक नया मामला सामने आया है। जहां पर सलमान खान(Salman Khan) से 5 करोड रुपए की फिरौती मांगने का काम किया गया। बताते चलें कि पिछले सप्ताह मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर अभिनेता से 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग वाला एक धमकी भरा मैसेज मिला था। इस मामले को बर्ली पुलिस ने गंभीरता के साथ लिया। मैसेज भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी। मैसेज भेजने वाले व्यक्ति की लोकेशन जमशेदपुर से ट्रेस हुई जहां पहुंचकर पुलिस ने 24 साल के सब्जी विक्रेता शेख हुसैन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

सलमान खान(Salman Khan) को लगातार मिल रही धमकियां

बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद से लगातार सलमान खान(Salman Khan) की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में बिश्नोई गैंग में इस घटना को कबूल किया है और इस मामले में पुलिस के द्वारा कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बताते चलें कि अप्रैल के महीने में बिश्नोई गैंग के कुछ लोगों के द्वारा सलमान खान(Salman Khan) के घर के बाहर फायरिंग की थी और इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम भी किया गया था। पुलिस के द्वारा सलमान खान(Salman Khan) की घर की सिक्योरिटी काफी तेज कर दी गई है। बिश्नोई गैंग के तरफ से लगातार सलमान खान(Salman Khan) को जान से मारने की धमकी मिल रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement